Breaking News

बस्तर@ विधायक की पत्नी लहूलुहान हालत में मिली

Share

हत्या की कोशिश से सनसनी
बस्तर,30 दिसम्बर 2025 (ए)।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply