Breaking News

बीजापुर@नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट,दो जवान घायल

Share


बीजापुर,15 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना में दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पिल्लूर-कांडलापरती इलाके में डीआरजी,एसटीएफ और कोबरा बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बल के दो जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौजूद अन्य जवानों ने घायल साथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायल जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply