अम्बिकापुर,04 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलगीत रचयिता कवि सरदार भगत सिंह विहंस के सम्मान में विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विश्वविद्यालय परिवार द्वारा कुलगीत रचयिता कवि भगत सिंह विहंस के निवास स्थान पहुंचकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे शहर के विख्यात कवि सरदार भगत सिंह विहंस को कुलपति एवं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ राजेंद्र लखपाले सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कुलपति ने सम्मान कार्यक्रम के दौरान कहा कि ने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय कुलगीत की रचना करने वाले शहर के प्रख्यात कवि है और उनके द्वारा विश्वविद्यालय के कुल गीत की रचना की गई है। विहंस शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी रहे हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय के कुल गीत की रचना करने में अपना सहयोग प्रदान किया। 1953 को राजस्थान में जन्मे श्री भगत सिंह विहंस, 1970 से अंबिकापुर में कार्यरत हैं तथा उन्होंने इलेक्टि्रकल्स में आईटीआई करने के पश्चात राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से विज्ञान में स्रातक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वह भारतेंदु साहित्य कला समिति के आजीवन सदस्य हैं तथा उनके द्वारा अनेक काव्य एवं गद्य विधाओं में रचनाएं की गई है जो अनेक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है। विहंस द्वारा पीपल की छांव, सपनों का भारत, सांझ सवेरा जैसी अनेक पुस्तकों का सफल लेखन किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भगत सिंह विहंस का नाम पद्मश्री हेतु प्रस्तावित किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur