Breaking News

रायपुर@सरकारी नौकरी में फर्जीवाड़ा रोकने राज्य सरकार ने जारी किया सख्त आदेश अब पहले होगी तगड़ी जांच..

Share


रायपुर,04 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में अब सरकारी नौकरी पाना इतना आसान नहीं होगा। राज्य सरकार ने सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नियुक्ति पत्र देने से पहले उम्मीदवारों का पुलिस वेरिफिकेशन और उनके दस्तावेजों की पूरी जांच करना अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग त्र्रष्ठ ने बुधवार को सभी विभागों के लिए यह सख्त पत्र जारी किया है। सरकार ने देखा है कि कई विभाग चयन सूची जारी होने के तुरंत बाद बिना पूरी जांच किए ही लोगों को नौकरी दे देते हैं। बाद में पता चलता है कि कई लोगों ने फर्जी जाति या दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाए हैं। इससे प्रशासनिक दिक्कतें बढ़ती हैं और बड़ी संख्या में मामले अदालत तक पहुँच जाते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई मामलों में तो नौकरी मिलने के बाद भी सालों तक कोर्ट में केस चलता रहता है, जिससे विभागों पर काम का बोझ बढ़ जाता है। सरकार ने यह कदम इन सभी कानूनी और प्रशासनिक जटिलताओं को रोकने के लिए उठाया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मॉर्निंग वॉक से घर आकर शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में रहने वाले शिक्षक ने …

Leave a Reply