Breaking News

बीजापुर@छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये 27 लाख के इनामी छह नक्सलियों की हुई शिनाख्त

Share


बीजापुर,13 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के कांदुलनार, कचलारम और गुज्जाकोंटा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 27 लाख रुपये के इनामी तीन महिला सहित छह नक्सली मारे गए थे। मारे गये सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। मुठभेड़ स्थल से दो इंसास रायफल, 05 मैग्जीन, 68 कारतूस, एक 9 एमएम काबाईन, 03 मैग्जीन, 22 कारतूस, तीन .303 रायफल, एक मैग्जीन 13 कारतूस,एक सिगल शॉट रायफल, एक 12 बोर बंदूक, 08 कारतूस, रेडियो, स्केनर,मल्टीमीटर,हेण्डग्रेनेड,सेफ्टीफ्यूज, माओवादी साहित्य,पोच,माओवादी वर्दी,मेडिकल सामग्री एवं अन्य सामग्री बरामद की गई हैं। इस संयुक्त अभियान को डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की टीमों ने अंजाम दिया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने गुरूवार को बीजापुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों को डीकेएसजेडसीएम पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज डीवीसीएम कन्ना उर्फ बुचन्ना,डीवीसीएम उर्मिला,डीवीसीएम मोहन कड़ती सहित पश्चिम बस्तर डिवीजन के करीब 50 से 60 नक्सलियों के एक बड़े समूह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने तत्काल इलाके में एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। 11 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे से शुरू हुई यह मुठभेड़ रुक-रुक कर दो दिनों तक जारी रही, जिसमें अंततः छह प्रमुख नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली। डीवीसीएम कन्ना उर्फ बुचन्ना : यह 8 लाख रुपये का इनामी मद्देड़ एरिया कमेटी का प्रभारी था और गुड्डीपाल,थाना मोदकपाल का निवासी था। पिछले एक दशक से अधिक समय से पुलिस और आम नागरिकों पर हुए कई हमलों का यह मास्टरमाइंड था। उसके खिलाफ 42 आपराधिक मामले दर्ज थे और 18 स्थायी वारंट जारी थे। पुलिस को मिले दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि उसका शहरी नेटवर्क से भी गहरा जुड़ाव था। डीवीसीएम उर्मिला पति पापाराव : यह 8 लाख रुपये की इनामी चिंतलनार, जिला सुकमा की निवासी थी और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता पापाराव की पत्नी थी। वह पामेड़ एरिया कमेटी की सचिव के तौर पर काम कर रही थी और पीएलजीए बटालियन की रसद व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती थी। उसकी मौत से पामेड़ एरिया कमेटी और पीएलजीए बटालियन की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में बीजापुर जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 144 नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है । वही अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान में 499 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 560 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया । जनवरी 2024 से अब तक जिले में चलाये गये अभियान में कुल 202 नक्सली मारे गये, 1002 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 749 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।


Share

Check Also

बिलासपुर@उधार की राशि वापसी न होने पर सीधे ठगी का केस नहीं बनता: अदालत

Share बिलासपुर,08 जून 2026। व्यापारिक और व्यक्तिगत लेनदेन से जुड़े विवादों को आपराधिक मामलों का …

Leave a Reply