Breaking News

जगदलपुर@नक्सलियों ने कहा…नहीं डालेंगे हथियार,ऑपरेशन पर निकली फोर्स

Share


जगदलपुर,11 नवम्बर 2025 I छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण को देखते हुए नक्सलियों ने एक बार फिर पत्र जारी किया है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि, उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे किसी भी स्थिति में हथियार नहीं डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोनू और सतीश को दोबारा गद्दार और पार्टी विरोधी करार दिया है। नक्सलियों ने लिखा कि, दोनों ने अपने पद और जिम्मेदारी का दुरुपयोग किया तथा निचले कैडर को भटकाने का प्रयास किया। इन दोनों ने केंद्रीय कमेटी की नीतियों को कमजोर करने और संगठन को बदनाम करने की साजिश रची है। पत्र में उन्होंने यह आरोप लगाया है कि, कुछ पूर्व सदस्य अब सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं और संगठन की अंदरूनी जानकारी बाहर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि, बस्तर में नक्सलियों के कई बड़े कमांडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। राज्य सरकार और पुलिस ने नक्सल उन्मूलन के लिए विकास और संवाद की नई पहलें शुरू की हैं। इसी बीच यह पत्र जारी होना नक्सल संगठन की बढ़ती बेचैनी और आंतरिक असंतोष का संकेत माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पत्र की प्रामाणिकता और स्रोत की जांच में जुटी हैं। सूत्रों का कहना है कि यह पत्र बस्तर के दक्षिणी क्षेत्र से जारी किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply