Breaking News

कांकेर@केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

Share


देर रात जमकर हुआ बवाल,सांसद भी थाना पहुंचे

कांकेर,15 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री के एक वीडियो को छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता अजय भास्वानी ने अपने फेसबुक पेज पर केंद्रीय गृहमंत्री का वीडियो इस तरह अपलोड किया कि उसमें भ्रामक जानकारी फैल रही है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज करने की मांग की। हालांकि, शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ता भड़क उठे और थाने में ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य स्थानीय नेता भी थाने पहुंचे।
विरोध की खबर सांसद भोजराज नाग तक पहुंची। सांसद ने रात के समय थाने का दौरा किया और पुलिस से तत्काल स्नढ्ढक्र दर्ज कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि शिकायत के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है और ऐसे कृत्य करने वालों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी को हटाने और मामले की उच्च स्तर पर जांच कराने की भी बात कही।
कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज : इस मामले में अंततः पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई देर से की गई और उन्होंने पुलिस की निष्कि्रयता पर सवाल उठाए। कांकेर जिले में इस घटना के बाद राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी मामला गर्माया हुआ है और विभिन्न राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply