Breaking News

बीजापुर@ बीजापुर में 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Share


बीजापुर,06 अगस्त 2025 (ए)।
छग शासन एवं भारत सरकार के मंशाानुरूप, नक्सल उन्मूलन हेतु जिला में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी,जिला बल, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर माड़ डीवजिन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 01 सदस्य-01, प्लाटून नम्बर 12 एसीएम -01, प्लाटून नम्बर 13एसीएम-01, दक्षिण बस्तर डीविजन टेक्निकल टीम सदस्य, ष्ठत्रहृ(धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ )डीविजन अन्तर्गत चिन्नापल्ली एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-01, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-02, उीएकेएमएस सदस्य-01, भूमकाल मिलिशिया कमांडर-01 कुल 09 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आज दिनांक 06/08/2025 को उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी0एस0नेगी,पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव,कमांडेंट 199 बटालियन केरिपु आनंद कुमार, कमांडेंट 85 बटालियन केरिपु सुनिल कुमार राही,कमांडेंट 201 अमित कुमार,कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार,कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार,अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर रविन्द्र कुमार मीणा, अति0पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना,अति0पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चन्द्रहास के समक्ष आत्मसमर्पण किये।
बीजापुर में एक नक्सली ढेर
जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ही तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की भी खबर निकलकर सामने आ रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply