Breaking News

बीजापुर@ दो महिला सहित 17 लाख रूपये के इनामी 4 माओवादी ढेर

Share

दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के 04 माओवादी ढेर, मुठभेढ में एसीएम स्तर के 03 और 01 पार्टी सदस्य कमांडर मुठभेड़ में मारा गया…
बीजापुर,27 जुलाई 2025 (ए)।
मुठभेड़ स्थल से 01- एसएलआर, 01- इंसास, 01-303 रायफल, 01- 12 बोर,बीजीएल लांचर, सिंगल शॉट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान दिनांक 26 जुलाई 2025 के शाम को पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के पश्चात मुठभेड़ स्थल की तलाशी में 01- एसएलआर,01- इंसास, 01-303 रायफल,बीजीएल लांचर,सिंगल शॉट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया।
प्रारंभिक तौर पर मृत माओवादी की पहचान
हुंगा,एसीएम, प्लाटून नम्बर 10 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो,शासन द्वारा 05 लाख का इनाम घोषित,लक्खे, एसीएम,प्लाटून नम्बर 30,दक्षिण सब जोनल ब्यूरो,शासन द्वारा 05 लाख का इनाम घोषित,भीमे,एसीएम,दक्षिण सब जोनल ब्यूरो,शासन द्वारा 05 लाख का इनाम घोषित,निहाल ऊर्फ राहुल,पार्टी सदस्य (संतोष,ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड का गार्ड) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो,शासन द्वारा 02 लाख का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री विवरण
01 नग एसएलआर, 03 मैग्जीन 15 जिंदा राउण्ड, 1 नग इंसास , 03मैग्जीन 40 जिंदा राउण्ड,01 नग .303 रायफल 01 मैग्जीन,16 जिंदा राउण्ड, 01 नग बीजीएल लांचर (सुरखा) 03 नग सेल,01 नग सिंगल शॉट 315 बोर रायफल , 01 नग 12 बोर बंदूक,12 नग जिंदा सेल, एके 47 के 08 जिंदा राउण्ड, बीजीएल सेल छोटा 03 नग,ग्रेनेड 01 नग,नक्सल सामग्री व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ।
दंतेवाड़ा में 3 नक्सली स्मारक ध्वस्त किए गए


दंतेवाड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाते हुए मालेवाही थाना क्षेत्र के कहचेनार इलाके में तीन नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो स्मारक लकड़ी से बनाए गए थे, जबकि एक स्मारक सीमेंट और कंक्रीट से निर्मित किया गया था। यह कार्रवाई ष्टक्रक्कस्न और डीआरजी (डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड) के संयुक्त दल ने की। बताया जा रहा है कि यह अभियान नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे शहीद सप्ताह (28 जुलाई से 3 अगस्त) से पहले चलाया गया, ताकि क्षेत्र में उनकी गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके। पुलिस का मानना है कि शहीद सप्ताह को लेकर नक्सली अंदरूनी गांवों और जंगलों में सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही रणनीति तैयार कर कई इलाकों में गश्त और तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply