Breaking News

सुकमा@ कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहर्ता लोकेश समेत 23 नक्सलियों ने डाले हथियार

Share

  • पुलिस और सीआरपीएफ बल के सामने किया सरेंडर
  • सुकमा,12 जुलाई २०२५ (ए)। सुकमा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को शनिवार को अहम सफलता मिली है। 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई हार्डकोर और शीर्ष श्रेणी के कैडर शामिल हैं, जिनमें लोकेश भी है जो वर्ष 2012 में तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण की साजिश में शामिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली, डीव्हीसीएम 01, पीपीसीएम 06,एसीएम 04 और 12 अन्य पार्टी सदस्य भी इस आत्मसमर्पण में शामिल हुए। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 09 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 03 नक्सली दंपती भी हैं। यह एक संकेत है कि अब नक्सलियों के अंदरूनी ढांचे में भी भरोसा टूट रहा है और वे समाज की मुख्यधारा में लौटने को इच्छुक हैं।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply