Breaking News

जगदलपुर@ प्रशासन ने कोटमसर गुफा को बंद करने का लिया निर्णय

Share


जगदलपुर,14 जून 2025 (ए)।
प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच से भरपूर बस्तर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। खासकर यहां की कोटमसर गुफा,जो इस साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर चुका है। मार्च से अब तक 5 लाख से अधिक पर्यटक कोटमसर गुफा की रहस्यमय गहराइयों को देखने पहुंचे, जिनमें 150 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं,लेकिन अब यह गुफा 16 जून से चार महीने के लिए बंद रहेगा। गुफा की अद्वितीय चूना-पत्थर संरचनाएं,प्राकृतिक छटा और अंदर की ठंडक लोगों को खूब भा रही है,लेकिन अब बारिश का मौसम शुरू होने जा रहा है और सुरक्षा कारणों के चलते कोटमसर गुफा को 16 जून से अस्थायी रूप से चार महीने के लिए बंद किया जा रहा है। हर साल मानसून के दौरान पानी भरने और फिसलन की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया जाता है। वन विभाग के सीसीएफ आरसी दुग्गा ने बताया कि इस साल रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक बस्तर पहुंचे हैं। लोग यहां की शांति, हरियाली और प्राकृतिक धरोहरों को देखने विशेष रूप से आ रहे हैं और कोटमसर गुफा उनकी यात्रा का अहम हिस्सा बन चुकी है। अब यह गुफा अक्टूबर में फिर से सैलानियों के लिए खोली जाएगी और एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों को इसकी गोद में उतरने का मौका मिलेगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply