Breaking News

सुकमा/कोंटा @ जहां शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे वहां मिले 2 और आईईडी

Share

सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज,ट्रैप के लिए माओवादियों ने कर रखी थी बड़ी प्लानिंग
सुकमा/कोंटा,10 जून 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के सहायक पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए। असल में अफसरों को ट्रैप में फंसाने के लिए पोकलेन में आग लगाने के बाद उसके आसपास नक्सलियों ने दो आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसमें से एक पर एएसपी का पैर पड़ गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों के आईईडी निरोधक दस्ता ने दो और आईईडी बरामद किया है। आईईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply