Breaking News

सुकमा @ नक्सलियों ने हिड़मा के गांव पूवर्ती में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

Share


सुकमा,08 जून 2025(ए)। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूवर्ती गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना बीती रात को हुई। पूवर्ती गांव कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा का पैतृक गांव है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,10 से 15 नक्सलियों का एक समूह गांव में पहुंचा और धारदार हथियारों से ग्रामीण पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुकमा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमें नक्सलियों की तलाश में क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply