Breaking News

जगदलपुर@ नक्सली लीडर बसवराजू के शव पर विवाद

Share

परिजनों ने कहा ‘छत्तीसगढ़ सरकार ने शव देने से किया इंकार’.. हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश
जगदलपुर,25 मई 2025 (ए)।
नक्सली नेता नंबाला केशव बसव राजू के शव को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नक्सली नेता के परिजनों ने उसके शव को नहीं देने का आरोप छत्तीसगढ़ पुलिस पर लगाया है। जबकि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने उसके शव को परिजनों को सौंपने का निर्देश दिया था। दरअसल,आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मारे गए माओवादियों नंबाला केशव राव और सज्जा वेंकट नागेश्वर राव के परिजनों द्वारा दायर उन दो याचिकाओं का शनिवार को निपटारा कर दिया था, जिनमें छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सरकारों को शव सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था ताकि वे उनका अंतिम संस्कार कर सकें। अदालत ने दोनों रिट याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता शव लेने के लिए छत्तीसगढ़ के संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र हैं। शवों के पोस्टमार्टम की स्थिति के बारे में न्यायालय के विशेष सवाल पर छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता ने अदालत को यह भी बताया कि पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply