27 माओवादियों के एनकाउंटर के बाद 24 ने किया सरेंडर
87 लाख से ज्यादा था इनाम
बीजापुर,23 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों के सामने 24 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई के सिर पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। 24 हार्डकोर नक्सलियों के सरेंडर से नक्सली संगठनों को बड़ा झटका लगा है। इसके पहले बुधवार को जवानों ने 27 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। जिसके नक्सलियों का टॉप लीडर मारा गया था। बीजापुर पुलिस के अनुसार, सभी नक्सली अचानक जिला मुख्यालय स्थित एसपी ऑफिस पहुंचे और सरेंडर की इच्छा जताई। जिसके बाद उनका सरेंडर किया गया। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मीडिया को सरेंडर की जानकारी दी। सरेंडर करने वालों में डेप्युटी कमांडर राकेश भी शामिल है। जो बस्तर में हुई कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राकेश पर 10 लाख का इनाम घोषित था।
सीएम ने जताई खुशी
सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सलियों के सरेंडर पर खुशी जाहिर की है। सीएम साय मे कहा- बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष 87 लाख 50 हजार रुपए के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से बीस पर 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे।
सरेंडर पॉलिसी
का किया जिक्र
सीएम साय ने कहा- यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 एवं नियद नेल्ला नार योजना की सकारात्मक सफलता का प्रमाण है। अब नक्सली, उग्रवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व पुनरुत्थान के लिए हम पूर्णत प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।
नारायणपुर में हुआ था एनकाउंटर
इससे पहले सुरक्षाबल के जवानों ने नारायणपुर में एनकाउंटर किया था। इस एनकाउंटर में 27 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जो नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं उनके सिर पर 3 करोड़ से ज्यादा को इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण 24 नक्सलियों को 50-50 हजार की नगद राशि प्रदान की गयी
कुल इनामी राशि 87 लाख से अधिक
छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दस लाख रुपये के इनामी और कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर राकेश समेत कुल 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल ₹87.05 लाख का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वाला सभी 24 माओवादी फायरिंग,आईडी ब्लास्ट,आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में शामिल थे। सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क,डीएसपी शरद जायसवाल,उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को अधिकारियों ने 50-50 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया।
सी-60 कमांड़ोज के साथ मुठभेड़ में 4 हार्डकोर नक्सली ढेर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा से लगे इंद्र्रावती नदी के किनारे नेलगुंडा जंगल में सी-60 कमांडोज और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मठभेड़ में चार हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन की पुष्टि गढ़चिरौली रेंज के डीआईजी अंकित गोयल ने की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur