कुसमी,20 मई 2025 (घटती-घटना)। पिछले दो दिनों से कुसमी सहित आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज दोपहर के बाद अचानक सा बदल जा रहा तेज हवाओ के साथ-साथ आसमान में गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो रही है,दरसल मौसम की बात की जाए तो पिछले तो दिनों से देखा जा रहा है कि सुबह से लेकर दोपहर तक तो तेज धूप पड़ रही है और फिर दोपहर बाद अचानक मौसम बदल सा जा रहा है आसमान को काले बादल ऐसे घेरे हुए है मानो दिन में लग रहा हो जैसे अचानक रात होने वाली हो,वही तेज बारिश होने से लोगो को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिल गई है,बहरहाल ऐसे बारिश और तेज गरज चमक से लोगो को सावधानी भी बरतनी जरूरी है,कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी ऐसे समय में गिरती है जिसके चपेट में आने से बचना चाहिये।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur