Breaking News

सुकमा@यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई,बसों-ट्रकों से हटाई गईं तेज रोशनी वाले एलईडी लाइट्स

Share


सुकमा,18 मई 2025 (ए)। रात्रिकाल में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आकड़ों को देखते हुए यातायात विभाग सुकमा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे के नेतृत्व में बसों,ट्रकों और पिकअप वाहनों में लगी तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट्स को हटाने की मुहिम शुरू की गई है। उक्त कार्रवाई में वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया गया,जिनमें कुल मिलाकर पांच हजार रूपए का चालान किया गया। साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को समझाईश भी दी गई। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लाइट्स का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यात्री वाहनों का मासिक रोड टैक्स बीस हज़ार रुपये शासन के खाते में जमा किया गया। यातायात विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करना और दोपहिया वाहनों में हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply