Breaking News

दंतेवाड़ा@ सीएम साय की बड़ी घोषणाएं

Share

मूलेर-गलगम में सुनी जनता की आवाज व विकास कार्यों को…
दंतेवाड़ा,15 मई 2025 (ए)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत मूलेर और गलगम में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनी और कई विकास कार्यों की घोषणा की। मूलेर में माता मंदिर ‘अंदल कोसम’ के निर्माण के लिए ₹4 लाख की स्वीकृति दी। वहीं नाहाड़ी तक सड़क निर्माण और उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी भी दी गई। इसके साथ ही पुलिया और सीसी सड़क निर्माण के लिए ₹5 लाख मंजूर किए गए। गांव में वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट बांटी। इसके अलावा उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (क्कष्ठस्) की स्थिति देखी।मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज़ से गांव में भारी संख्या में जवान तैनात रहे। जिसके बाद विष्णु देव साय गलगम भी पहुंचे इस दौरान गलगम हैलीपेड पर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम साय सीआरपीएफ जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। बीजापुर के करेगुट्टा में हाल ही में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply