Breaking News

बीजापुर@कांग्रेस कार्यकर्ता समेत पांच की नक्सलियों ने की हत्या, इलाके में दहशत

Share


बीजापुर,13 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में एक ओर सरकार माओवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही है, तो दूसरी ओर नक्सलियों की हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में करेगुट्टा ऑपरेशन से जहां माओवादियों की कमर तोड़ने की बात सामने आई, वहीं अब उसूर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीती रात पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में एक कांग्रेस कार्यकर्ता, दो रसोइया, एक शिक्षादूत, और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं।।
घटना उसूर थाना क्षेत्र के मारुड़बाका के लिंगापुर गांव की है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले नागा के भाई की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। इसी क्षेत्र के मीनागट्टा और कंचाल गांव में नक्सलियों ने रसोइया मडकम और करतम कोसा की भी हत्या कर दी। ये दोनों स्थानीय स्कूलों में रसोइये का काम करते थे। इनके अलावा एक शिक्षादूत और एक ग्रामीण को भी नक्सलियों ने निशाना बनाया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply