Breaking News

कोंडागांव@ एसआई द्वारा आदिवासी ग्रामीण से खुलेआम मारपीट,थाना प्रभारी बने मूकदर्शक

Share

कोंडागांव,11 मई 2025 (ए)। जिले के बड़े डोंगर थाना क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा आदिवासी ग्रामीण के साथ की गई कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह घटना 9 मई (शुक्रवार) को सामने आई, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
थाने में खुलेआम हुई मारपीट,प्रभारी रहे मौन
मिली जानकारी के अनुसार, बड़े डोंगर थाना में पदस्थ एसआई ने थाने परिसर में ही एक आदिवासी ग्रामीण के साथ मारपीट की,और हैरान करने वाली बात यह रही कि इस दौरान थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने न तो हस्तक्षेप किया और न ही मामले को रोकने की कोई पहल की। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना को शुरू में दबाने का प्रयास किया गया। कुछ पुलिस अधिकारी अब इसे तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने में लगे हैं, ताकि संबंधित एसआई को बचाया जा सके। मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते मामला अब सुर्खियों में आ गया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply