Breaking News

नईदिल्ली@ पुतिन ने भारत आने का पीएम मोदी का न्योता किया स्वीकार

Share

पीएमओ पहुंचे अजित डोभाल
पाक से तनाव के बीच आया चीन का बयान
नईदिल्ली,05 मई 2025 (ए)।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में दिख रहे हैं. मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ले रही है. पीएम मोदी ने सेना को हमले के लिए खुली छूट पहले ही दे दी है. अब सोमवार को डिफेंस सेक्रटरी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि पााकिस्तान के खिलाफ भारत की रणनीति मजबूत बनाई जा रही है.
चीन का बयान
चीन के राजदूत जियांग जेडोंग ने सोमवार को कहा कि चीन हमेशा दक्षिण एशिया में शांति और
स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान का समर्थन करेगा. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से चीनी राजदूत ने मुलाकात की है. रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान राष्ट्रपति जरदारी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों पर चिंता व्यक्त की.।
पुतिन ने भारत आने का पीएम मोदी का न्योता किया स्वीकार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। रॉयटर्स ने क्रेमलिन का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की. रूसी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को रूस का पूरा समर्थन देने की बात कही। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और भारत के बीच संबंध बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं हैं और लगातार विकसित होते रहेंगे।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply