कर्रेगुट्टा पहाड़ी में जवान बनाएंगे अस्थाई कैंप,मानसून तक चलेगा ऑपरेशन,सामान भी जुटा रही फोर्स
बीजापुर,28अपै्रल 2025 (ए)। बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के पहाड़ों को 7वें दिन भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस पहाड़ी को जवानों ने घेर रखा है। बताया जा रहा है कि लाल आतंक के खिलाफ फोर्स ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना व महाराष्ट की पुलिस भी साथ में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहाड़ के निचले हिस्से में अस्थाई कैंप जवान बनाने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह ऑपरेशन मानसून तक चलेगा। इलाके के लोग बता रहे हैं कि पहाड़ के आसपास के हिस्सों में जवानों ने ठिकाना बनाया हुआ है और यहां अस्थाई कैंप में लगाए जाने वाले साजो, सामान जमा किया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ,डीआरजी,एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाई जा रही है।
ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों के लगाई बियर बम बरमाद करने के बाद नष्ट कर दिया। वीडियो में जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां फोर्स एक अस्थाई कैंप खोलने जा रही है और कम से कम मानसून के परवान चढ़ने तक यहां जवानों को तैनात किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मानसून के दौरान इलाके में पहाड़ी नदियों और नालों का बहाव कैसा है इसका अंदाजा फोर्स के जवानों को भी नहीं है। ऐसे में फिलहाल फोर्स यहां एक अस्थाई कैंप खोलने जा रही है और पहाड़ पर अपनी पकड़ को बरकरार रखना चाहती है। इस बीच यदि मानसून में भी स्थिति जवानों के अनुकुल होगी तो कैंप को आगे स्थापित रखा जायेगा नहीं तो मानसून से पहले कैंप वापस उठा लिया जाएगा। इधर छठवें दिन भी जवान पहाड़ों के नीचे डटे रहे लेकिन जवानों को कोई सफलता नहीं मिली है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur