जगदलपुर,27 अप्रैल 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देह व्यापार का भंडाभोड़ हुआ है। यहां एक किराए के मकान में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। इस पर जाल बिछाकर पुलिस की टीम ने रेड मारी। छापेमारी में 3 महिला समेत दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। महिला दलाल लड़कियों की फोटो मोबाइल में भेजकर डील तय करती थी।
पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अपने एक आदमी को ग्राहक बनाकर भेजा और दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्त में लिया। पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
मैं सेक्स के लिए
लड़की उपलब्ध करा सकती है…
मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने गोपनीय शिकायत करते हुए बताया था कि तेतर खूंटी पारा में कुछ लड़कियां किराए के मकान में देह व्यापार चला रही हैं। इसके बाद बाद बोधघाट पुलिस ने टीम गठित की। पॉइंटर नियुक्त ने आरोपी युवती से फोन पर बात की, इस दौरान युवती ने अपना नाम कविता साहू बताया। उसने कहा कि वह तेतरखूंठी इलाके में सेक्स के लिए लड़की उपलब्ध करा सकती है, और एक बार का रेट 1500 रुपये होगा।
इसके बाद पुलिसकर्मी (पॉइंटर) ने निर्देश के अनुसार बताए गए मकान पर पहुंची। जहां पॉइंटर ने 1500 रुपए आरोपी युवती को थमाए,जब सौदा पक्का हो गया उसने इशारा किया और पुलिस की टीम ने रेड मार दी। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। घर के कमरे से तीन महिला और 2 पुरुष को दबोचा गया।
पकड़े गये आरोपियों में वीण एपी प्रकाश एस उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल केंटीन नगरनार और विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल केंटीन नगरनार शामिल है। पकड़ी गई महिलाओं में 24 वर्ष, 26 वर्ष और 27 वर्ष की है। महिलाएं उड़ीसा और जगदलपुर की निवासी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur