Breaking News

बीजापुर@ सुरक्षा बलों को मिली नक्सलियों की खुफिया गुफा

Share


इस काली गहरी गुफा में रहते हैं …
हिड़मा-देवा सहित सैकड़ों नक्सली
बीजापुर,27 अप्रैल 2025(ए)।
बीजापुर और तेलंगाना की बॉडर पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाडि़यों में नक्सलियों के खिलाफ पिछले 5 दिनों से चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच 5 दिनों के कड़ी मशक्कत के बाद आखिर जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। यहां नक्सलियों की मौजूदगी के निशान मिले हैं। हालांकि नक्सलियों ने सुरक्षा बल के पहुंचने से पहले ही अपना ठिकाना बदल लिया है। बताया जा रहा है कि,इस गुफा में आराम से एक हजार से अधिक लोग कई दिनों तक पनाह ले सकते हैं। गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक भी सुविधा मौजूद है. गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है।


Share

Check Also

कोंड़ागांव@छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव में 30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Share कोंड़ागांव,06 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में रविवार को नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर …

Leave a Reply