सिद्धारमैया ने भेजी 2 टीमें
पहलगाम,22 अप्रैल 2025 (ए)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर कायराना हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। इस हमले के पीडç¸तों में कर्नाटक के लोग भी शामिल हैं। इसे लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बयान दिया है। सिद्धारमैया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दो टीमों को जम्मू कश्मीर भेजा है। सिद्धारमैया ने कहा कि इस घटनाक्रम पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं।
क्या बोले सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने लिखा,मैं पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस चौंकाने वाली घटना के पीडि़तों में कन्नड़ भी शामिल हैं। खबर मिलने पर मैंने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और मुख्य सचिव तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मैंने दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर से भी बात की है। मेरे निर्देशों के बाद, दो टीमें, एक वरिष्ठ अधिकारियों की और दूसरी पुलिस कर्मियों की,जम्मू-कश्मीर भेजी गई हैं। कमिश्नर चेतन के नेतृत्व में खेल विभाग की एक एडवेंचर टीम भी रास्ते में है। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी। कृपया आश्वस्त रहें, कर्नाटक सरकार प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
पीएम मोदी बोले…बख्शा नहीं जाएगा…
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।
टूरिस्टों पर आतंकी हमला कई घायल,सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रूप को निशाना बनाया, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन पर्यटक,तीन स्थानीय हैं, एक की अभी जानकारी नहीं है। दो की हालत गंभीर है। इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं,जिनको गोलियां लगी हैं। एक शख्स की मौत हो गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ की अतिरिक्त म्कि रिएक्शन टीम घटनास्थल के लिए भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur