Breaking News

बीजापुर@ सीएएफ जवान मनोज शहीद

Share

प्रेशर बम नक्सलियों ने किया विस्फोट
बीजापुर,21 अप्रैल 2025 (ए)।
जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक जवाब प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद शहीद हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार से फरसेगढ़ के बीच मोरमेड गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आकर सीएएफ 19 वीं बटालियन का 26 साल का जवान मनोज पुजारी शहीद हो गया है उन्होंने बताया कि तोयनार से फरसेगढ़ के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए सीएएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब तोयनार से फरसेगढ़ की ओर चार किलोमीटर दूर मोरमेड गांव के जंगल में था। तब सुरक्षाबल के जवान मनोज का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और वह शहीद हो गया।


Share

Check Also

कोंड़ागांव@छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव में 30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Share कोंड़ागांव,06 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में रविवार को नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर …

Leave a Reply