Breaking News

रायपुर@ बीड़ी पीते-पीते आई नींद,बुजुर्ग जिंदा जला

Share

रायपुर,14 अप्रैल 2025 (ए)। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोदेखुर्द इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग धनराज साहू (उम्र लगभग 70 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग धनराज साहू ने बीड़ी पीने के बाद उसे जलती हालत में छोड़कर सो गए, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक वे 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply