Breaking News

सूरजपुर@जेडएफटी टोकन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को ने किया गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,13 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। दिना΄क 11.04.2025 को वार्ड न΄बर 12 इमलीपारा, भटगा΄व निवासी अनिल कुमार पिता जनगडना राम ने थाना भटगा΄व मे΄ रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता पिछले वर्ष एसईसीएल से रिटायर्ड हुए है΄ जिनका ग्रेजुएटी का पैसा मिला था। जनवरी 2025 मे΄ भटगा΄व मार्केट मे΄ मोहम्मद जावेद अख्तर और प्रीतम कुमार से मुलाकात हुई जिनके द्वारा बताया कि वे क्रिप्टो करे΄सी मे΄ काम करते है΄ जिस प्रकार 2009 मे΄ बिट क्वाईन की कीमत लगभग 7 रूपये थी जो वर्तमान मे΄ बढकर 80-90 लाख रूपये है। इसी प्रकार बोले हम लोगो΄ के पास जेडएफटी टोकन है जिसका मूल्य अभी 100 डॉलर के बराबर है जो आने वाले समय मे΄ कई गुना बढ़ सकता है, इसमे΄ इन्वेस्टमे΄ट कर पैसा कई गुना बढ़ सकते है।
जेडएफटी टोकन मे΄ कई लोगो΄ का इन्वेस्टमे΄ट कराया गया है जिसका लाभ वे ले रहे है΄, जेडएफटी टोकन मे΄ इन्वेस्टमे΄ट कर म΄थली का 10-12 प्रतिशत का लाभ ले सकते है΄ जिसके लिए मोबाईल व लेपटाप के जरिये मेटामास वालेट मे΄ लि΄क के माध्यम से कनेट कर आईडी क्रियेट कर उस वालेट मे΄ जेडएफटी टोकन से वालेट एिटव किया गया, साथ ही इनवेस्टमे΄ट के अलावा नेवकि΄ग मोर्केटि΄ग के माध्यम से अन्य लोगो΄ को इसमे΄ इन्वेटमे΄ट कराने पर 3 प्रकार के फायदा होगे΄ जिसमे΄ लेबल प्रॉफिट, रिवार्ड, इनकप मे΄ रॉयल्टी के रूप मे΄ फोरेन ट्रिप व अन्य प्रकार के लालच देकर जेडएफटी टोकन मे΄ इन्वेस्टमे΄ट कराने के नाम फोन पे और बै΄क खाता मे΄ के माध्यम से 7 लाख 75 हजार रूपये ट्रा΄सफर कराकर धोखाधड़ी किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगा΄व मे΄ अपराध क्रमा΄क 56/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66डी, 74 आईटी एट के तहत अपराध प΄जीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशा΄त कुमार ठाकुर ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपियो΄ पतासाजी कर पकडऩे एव΄ पुख्ता पुख्ता साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स΄तोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन मे΄ थाना भटगा΄व पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी (1) मोहम्मद जावेद अख्तर पिता लेयाकत हुसैन उम्र 40 वर्ष निवासी एमजी रोड़, खैगडिया बिहार (2) प्रीतम कुमार पिता ईश्वरदेव महतो उम्र 41 वर्ष निवासी मथुरापुर, भगत टोला खैगडिय़ा बिहार को पकड़ा। आरोपियो΄ के निशानदेही पर मोबाईल, लेपटाप व एक कार जप्त कर दोनो΄ आरोपियो΄ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो΄ के द्वारा अन्य लोगो΄ से कई लाख रूपये और ठगी करने की बात सामने आई है जिसके स΄ब΄ध मे΄ पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही मे΄ निरीक्षक अमित कौशिक, थाना प्रभारी भटगा΄व सरफराज फिरदौसी,एएसआई राकेश यादव, बजर΄गी चौहान,प्रधान आरक्षक आन΄द कुमार सि΄ह,उदय सि΄ह,आरक्षक रौशन सि΄ह,युवराज यादव,विनोद सारथी, विकास पटेल,स΄तोष जायसवाल, दिनेश ठाकुर,ताराच΄द यादव,अभय तिवारी,महेन्द्र प्रताप सि΄ह व प΄कज आर्मो सक्रिय रहे


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply