एनआईए करेगी पूछताछ,खुलेंगे 26/11 की साजिश के राज
नई दिल्ली,11 अप्रैल 2025 (ए)। मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा आखिरकार भारत लाया गया और अब पूछताछ में 26/11 की साजिश को लेकर कई राज अब खुलेंगे। एनआईए ने राणा को रिमांड पर लेने के लिए पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया था।
इस दौरान कोर्ट ने राणा को 18 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अब नेशनल इवेस्टिगेशन एजेंसी उससे पूछताछ करेगी। आतंकी राणा को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आतंकवाद रोधी एजेंसी के हेडमर्टर के अंदर एक हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा।
एनआईए करेगी
तहव्वुर राणा से पूछताछ
मुंबई में 26/11 के आतंकी तहव्वुर राणा को पटियाला हाईकोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए एनआईए के सुपर्द कर दिया गया है। यहां 18 दिन टीम उससे पूछताछ करेगी। मुंबई हमले के आरोपी राणा को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया था।
26/11 हमलों से जुड़ी जानकारियां जुटाएगी एनआईए
अमेरिका से भारत लाए गए मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा से पूछताछ में कई राज से पर्दाफाश हो जाएगा। मुंबई हमले के पीछे और कौन-कौन जुड़ा है इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस साजिश में पाकिस्तान का हाथ है या नहीं ये भी स्पष्ट तौर पर पता चल जाएगा। 2008 में हुए हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।
एनआईए ने मांगी थी कोर्ट से 20 दिन की रिमांड
नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ने पटियाला की स्पेशल कोर्ट से आतंकी तहव्वुर राणा से पूछताछ के लिए 20 दिन की रिमांड की पेशकश की थी, लेकिन टीम को 18 दिन की रिमांड मंजूर की है। 18 दिन पूछताछ के बाद एजेंसी को फिर से राणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्या बोले कपिल सिब्बल?
एनआईए को लेकर
यूपीए सरकार की कर दी तारीफ

आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी के बाद सीनियर नेता कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी का गठन मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों का नतीजा था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आतंकवाद निरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी की स्थापना यूपीए सरकार (कांग्रेस सरकार) के दौरान ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए की गई थी।
तहव्वुर राणा को भरे चौक में फांसी देने की मांग

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले के एक बड़े आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है। राणा को विशेष विमान के जरिए गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया है। उसके प्रत्यर्पण को भारत की बड़ी जीत बताया जा रहा है। तहव्वुर राणा को एनआईए की कस्टडी में रखा गया है। वहीं, अब तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर राजनीतिक दलों का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी के नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने तहव्वुर राणा को भरे चौक में फांसी देने की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur