परिवार में कोहराम,ठेकेदार की लापरवाही से हुई घटना
ओड़गी,09 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत कुदरगढ़ इंदरपुर मुख्य मार्ग में स्थित गोखनई नदी में कुदरगढ़ देवी दर्शन करने जा रहे युवक की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। यह घटना आज बुधवार को सुबह 7.30 बजे की बताई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अम्बिकापुर के चांदनी चौक खुटरापारा के रोहित जायसवाल उम्र लगभग 18 वर्ष व बड़ा भाई रिशु जायसवाल अपने परिवार के साथ बुधवार को सूरजपुर जिले के ओड़गी विकास खंड में स्थित सुप्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम में माता रानी का दर्शन करने जा रहे थे। तभी वे इंदरपुर कुदरगढ़ मुख्य मार्ग में स्थित गोखनई नदी पर नहाने के लिए उतरे। इस मार्ग पर नवीनतम पुल का निर्माण किया जा रहा है जहां पर ठेकेदार के द्वारा भारी मात्रा में रेत निकाल कर नदी को गड्ढा बना दिया गया है। जिससे रोहित जायसवाल व उसका बड़ा भाई रिशु जायसवाल अपने परिवार के साथ वही नहा रहें थे। तभी इन दोनों भाईयों को उस गड्ढे के पानी का अंदाजा नहीं लग पाया कि कितना पानी का गहराई है। तभी नदी में रोहित जायसवाल व रिशु जायसवाल डुबने लगें। डूबते देख उनके पापा कन्हैया जायसवाल बचाने लगें जिसमें किसी तरह दोनों को बाहर निकालें। फिर तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले गए। जहां पर रोहित जायसवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व रिशु जायसवाल की जान बच गई। जिससे परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। संबंधित घटना की सूचना पुलिस को दीं गई और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रहीं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह घटना निर्माण करा रहें ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है वहां कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं लगाया गया है। ऐसे में परिजन शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur