Breaking News

रायपुर@ विधायक के ‘पादरी पप्पा’ रेप केस में दोषी करार

Share

रायपुर,31 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ की कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। एक साल पहले जालंधर में एक धर्म सभा के दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वे पादरी बजिंदर सिंह से आशीर्वाद लेते हुए कह रही थीं,मैं जो कुछ भी हूं, पप्पा जी के आशीर्वाद से हूं। उस समय बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।अब, पादरी बजिंदर सिंह को यौन शोषण के आरोप में दोषी करार दिए जाने के बाद यह वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक से जनता से माफी मांगने की मांग की है। विवाद बढ़ने के बाद विधायक कविता प्राण लहरे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे एक जनप्रतिनिधि हैं और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलती हैं और सभी धर्मों के आयोजनों में भाग लेना गलत नहीं है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को राजनीतिक स्टंट बताया और इसे बेबुनियाद करार दिया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply