Breaking News

नई दिल्ली@ वक्फ बिल पर फ ैसला होगा कल

Share

कब ला रहे वक्फ बिल और सरकार की तैयारी को लेकर क्या बोले किरेन रिजिजू

सरकार पूरी तरह से है तैयार…किरेन रिजिजू की दो टूक…
विपक्ष से बोले रिजिजू- कृपया इस मामले को लेकर लोगों को गुमराह न करें…

नई दिल्ली,31 मार्च 2025 (ए)। वक्फ संशोधन विधेयक कब आएगा इसे लेकर चर्चा का दौर जारी है। ऐसी खबरें आ रही कि सरकार दो अप्रैल को वक्फ बिल संसद में ला सकती है। इस बीच अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि जब हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो हमें सदन में बहस और चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। संसद के बाहर, रिकॉर्ड संख्या में परामर्श और विचार-विमर्श हुए हैं। इस बिल को लोकसभा में लेकर कब आ रहे हम कल बता देंगे।किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि जेपीसी ने लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में अब तक की सबसे व्यापक परामर्श प्रक्रिया और सर्वोच्च प्रतिनिधित्व का रिकॉर्ड बनाया है।अब जबकि विधेयक तैयार है, मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे इसमें भाग लें और संसद के पटल पर अपने विचार रखें। कृपया इस मामले को लेकर लोगों को गुमराह न करें। उन्होंने कहा कि हम कल तारीख बता देंगे की वक्फ बिल कब ला रहे। सरकार की तैयारी पूरी है।
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने क्या कहा
बीजेपी सांसद और वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि जहां कई मुस्लिम धर्मगुरु इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस पर आपत्ति जता रहा है। अलविदा की नमाज के दिन उन्होंने लोगों से इस बिल के विरोध में काली पट्टी बांधने को कहा, लेकिन क्यों? संशोधित कानून तो अभी सदन में आया ही नहीं है।जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि आज मुसलमान प्रधानमंत्री मोदी को सौगात-ए-मोदी के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। हम सबका साथ, सबका विकास की बात कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी और एआईएमपीएलबी मुसलमानों को वोट बैंक की तरह देख रहे हैं, तुष्टीकरण कर रहे हैं। प्रमोद बोरो ने कहा कि विभिन्न दलों की अलग-अलग राय है।
मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग कह रहे कि वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक है। वक्फ नियम आजादी से पहले से ही अस्तित्व में हैं। ये सभी प्रावधान पहले से ही अस्तित्व में हैं। अगर वक्फ अधिनियम आजादी से पहले से अस्तित्व में है, तो यह अवैध कैसे हो सकता है? भोले-भाले मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार मुसलमानों की संपत्ति और अधिकार छीनने जा रही है। कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातें हमारे समाज और राष्ट्र के लिए बहुत हानिकारक हैं।
भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित-रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कृपया उन नेताओं को पहचानें जो झूठ बोल रहे हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने सीएए के दौरान देश को गुमराह किया। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत में अल्पसंख्यक सबसे सुरक्षित हैं और अल्पसंख्यकों को भारत में स्वतंत्रता के सबसे अच्छे अधिकार प्राप्त हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply