Breaking News

नई दिल्ली,@सांप्रदायिक,बलपूर्वक एजेंडा-1,सोनिया गांधी ने

Share

शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला
नई दिल्ली,31 मार्च 2025 (ए)।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह देश के शैक्षिक ढांचे को कमजोर कर रही है।
उनके मुताबिक सरकार नुकसानदेह नतीजों की ओर ले जाने वाले एजेंडे पर चल रही है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा साझा किए गए एक अखबार के लेख में उन्होंने कहा है कि आज भारतीय शिक्षा को 3सी का सामना करना पड़ रहा है केंद्रीकरण, कमर्शियलाइजेशन और कम्युनिलिज्म। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाले अनुदान को रोककर राज्य सरकारों को मॉडल स्कूलों की पीएम-श्री योजना को लागू करने के लिए मजबूर कर रही है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की आलोचना करते हुए, वह लेख में कहती हैं, हाई-प्रोफाइल रराष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की शुरुआत ने एक ऐसी सरकार की वास्तविकता को छिपा दिया है जो भारत के बच्चों और युवाओं की शिक्षा के प्रति बेहद उदासीन है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की आलोचना करते हुए, उन्होंने लेख में कहा, हाई-प्रोफाइल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की शुरुआत ने एक ऐसी सरकार की वास्तविकता को छिपा दिया है, जो भारत के बच्चों और युवाओं की शिक्षा के प्रति बेहद उदासीन है। पिछले एक दशक में केंद्र सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड ने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है कि शिक्षा में, यह केवल तीन मुख्य एजेंडा के सफल कार्यान्वयन से चिंतित है…केंद्र सरकार के साथ सत्ता का केंद्रीकरण, निजी क्षेत्र में शिक्षा में निवेश का व्यावसायीकरण और आउटसोर्सिंग, पाठ्यपुस्तकों, पाठ्यक्रम और संस्थानों का सांप्रदायिकरण।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply