Breaking News

भुवनेश्वर@ बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे,एक की मौत

Share

भुवनेश्वर,30 मार्च 2025 (ए)। ओडिशा के कटक में रविवार को बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। ये ट्रेन बेंगलुरु से गुवाहाटी स्थित कामाख्या स्टेशन की ओर जा रही थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की पुष्टि की। कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर डीएम दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, 8 लोग घायल हैं, जिन्हें रेफर करने की जरूरत थी और उन्हें शिफ्ट कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply