Breaking News

चेन्नई@ चेन स्नेचर का एनकाउंटर,भाग रहा था,पुलिस ने किया शूट

Share

चेन्नई,26 मार्च 2025 (ए)। पुलिस ने मंगलवार को एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया। आरोपी बुधवार सुबह चेन्नई के तारामणि रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, वह भागने की कोशिश कर रहा था।तमिलनाडु बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद जुलाई 2024 में ए. अरुण के ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार संभालने के बाद से शहर में यह चौथी मुठभेड़ से संबंधित मौत है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जाफर गुलाम हुसैन (28) को उसके साथी सूरज के साथ मंगलवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया गया,जब वे नई दिल्ली जाने वाली उड़ान में सवार होने का प्रयास कर रहे थे।


Share

Check Also

भोपाल@मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Share भोपाल,21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को …

Leave a Reply