Breaking News

बरेली@ गैस गोदाम आग की चपेट में

Share

एक-एक कर फटे कई गैस सिलेंडर
बरेली,24 मार्च 2025 (ए)
। यूपी के बरेली में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। बिथरी चैनपुर स्थित गैस एजेंसी गोदाम में एलपीजी सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम में को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक करके सिलेंडर फटने लगे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आधा किलोमीटर पर मौजूद लोग भी दहल गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आसपास के गांवों को खाली कराया। फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply