Breaking News

कुरुक्षेत्र,@ महायज्ञ में फायरिंग से खलबली, जमकर हंगामा,स्थिति तनावपूर्ण

Share

कुरुक्षेत्र,22 मार्च 2025 (ए)। कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में बवाल मच गया। यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की, जिसके बाद विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान महायज्ञ के आयोजनकर्ता हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply