Breaking News

रायपुर@ शाहरुख खान के खिलाफ भ्रामक विज्ञापनों पर रायपुर में एफआईआर

Share

रायपुर,21 मार्च 2025 (ए)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा एक कानूनी विवाद है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शाहरुख खान के खिलाफ अधिवक्ता फैजान खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला विमल पान मसाला, फेयर एंड हैंडसम और रमी जैसे उत्पादों के विज्ञापनों से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर भ्रामक बताया गया है। आरोप है कि इन विज्ञापनों के जरिए देश के युवाओं और बच्चों को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है, जिससे कैंसर और गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस मामले की सुनवाई अब 29 मार्च 2025 को होगी।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply