Breaking News

रायपुर@अब भारतमाला घोटाले की जांच करेगी ईओडब्ल्यू

Share

साय कैबिनेट में लिया गया फैसला
रायपुर,13 मार्च 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतमाला परियोजना में हुए घोटाले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस घोटाले को लेकर गंभीर निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में परियोजना के आसपास की जमीनों को कई टुकड़ों में बांटकर करीब 350 करोड़ का मुआवजा बांटा गया। जबकि वास्तविक मुआवजा 35 करोड़ का बन रहा था। इस मामले की गूंज लगातार बनी रही। अब इसकी जांच ईओडब्लू करेगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply