Breaking News

सूरजपुर,@सड़क छोड़ खेत में उतरी कार,कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव घायल

Share


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई कार,अंबिकापुर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती


-शमरोज खान –
सूरजपुर, 09 मार्च 2025 (घटती-घटना)। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव सडक¸ हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अपनी इन्नोवा कारसे सूरजपुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के हाथ में चोटें आई हैं।
भटगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े रविवार की दोपहर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अपनी इन्नोवा कार चलाकर सूरजपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे वे सूरजपुर जिले के ओडग़ी इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक¸ किनारे खेत में गड्ढे में उतर गई।
हादसे में विधायक के हाथ में चोट लगी है। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों तथा वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा पूर्व विधायक को कार से बाहर निकालकर दूसरे वाहन से सूरजुपर अस्पताल ले जाया गया


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply