- कांग्रेस प्रत्याशियों ने लगाया आरोप की निर्वाचन को बाधित करने के लिए जनपद में बैठे थे मंत्री के पति ठाकुर राजवाड़े
- जनपद के अधिकारियों ने नहीं किया उन्हें बाहर जिस वजह से हुआ विवाद साथ ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को खरीद फरोख्त का भी लगा आरोप
- भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की मां को जनपद उपाध्यक्ष बनाने के प्रयास में थे लक्ष्मी राजवाड़े के पति बाकी भाजपायों को नाराज करके था यह उनका प्रयास
- पूर्व मंडल अध्यक्ष की वजह से भाजपा को अगले विधानसभा में उठाना पड़ेगा नुकसान क्योंकि विरोध बढ़ता जा रहा भाजपा के अंदरखाने में…

-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर/ओड़गी,07 मार्च 2025 (घटती-घटना)। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 23 जनवरी को ओड़गी जनपद पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ था जिसमें क्षेत्र क्रमांक 2 से नित्यानंद पाठक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जनपद सदस्य जीतकर आए थे वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की माता सुधा देवी तिवारी क्षेत्र क्रमांक 9 से जीती थी। इन दोनों ने जनपद उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन फार्म दाखिल किया था और चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव के दौरान ही ओड़गी जनपद पंचायत कार्यालय में जहां सिर्फ प्रत्याशियों को निर्वाचन के लिए मौजूद होना था वहां पर पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान मंत्री के पति ठाकुर राजवाड़े बैठे हुए थे जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों को इस बात का संदेह हुआ कि यह निर्वाचन को प्रभावित कर सकते हैं जिसे लेकर उन्होंने कई बार जनपद सीईओ को बोला पर वह नहीं माने जिसे लेकर वहां पर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष समर्थित लोग इसे लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व ठाकुर राजवाड़े से झड़प करने लगे जिस झड़प में ठाकुर राजवाड़े को दो तीन झापड़ भी पड़े साथी उनके कुर्ते व जैकेट भी फटे। साा का दबंगई दिखाना ही विवाद का कारण बना,वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रत्याशी का यह भी आरोप था कि यह लोग कांग्रेस समर्थित जीते हुए सदस्यों के खरीद फरोख्त में लगे थे और उन्हें उठाकर बाहर ले गए थे। इतना ही उन्हें साा का घमंड है तो फिर अपने समर्थित प्रत्याशियों को वह क्यों जीताकर नहीं लाए? यह कांग्रेसियों का विरोध था और इन्हें निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना लेना था। वहीं विवाद यह भी है कि इस पूरे विवाद का जड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी हैं जो अपने चाणक्य नीति के लिए जाने जाते हैं पर उनकी चाणक्य नीति में भाजपा को ही नुकसान हो रहा है कहीं ना कहीं यह चुनाव भाजपा के लिए 2028 में खतरे की वजह न बन जाए?
आपको बतादे की जनपद पंचायत ओडगी में जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उनका कुर्ता भी फट गया। विवाद के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री पति राजवाड़े ने कांग्रेस नेता नित्यानंद तिवारी पर उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप भी लगाया है, बहरहाल इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। पर वही इस मामले के प्रत्यक्ष दर्शियों का यह कहना है कि यह विवाद पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व मंत्री के पति ठाकुर राजवाड़े की सत्ता की दादागिरी की वजह से हुआ,निर्वाचन के दौरान जहां कार्यालय के अंदर सिर्फ प्रत्याशियों को ही जाने की अनुमति थी वहां पर यह जबरदस्ती बैठकर चुनाव प्रभावित करने की जुगत कर रहे थे,साथ ही कांग्रेस समर्थित जो प्रत्याशी जीत कर आए थे उन्हें खरीद फरोख्त कर अपना उपाध्यक्ष अध्यक्ष बनने में लगे थे। इतने ही अच्छी सत्ता की लॉबी थी या काम था तब तो फिर सभी भाजपा समर्थित को जीत के आना था और भाजपा को निर्विरोध ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना लेना था कहीं ना कहीं उनकी कमियां थी जिस वजह से यह अपने समर्थित प्रत्याशी जीता नहीं पाए और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के खरीद फरोख्त में अपना ध्यान लगा दिया उन्हें लेकर बाहर भी गए।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर यहां राजनीतिक सरगर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है
जनपद पंचायत ओड़गी के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता नित्यानंद तिवारी व भाजपा नेता राजेश तिवारी की मां उम्मीदवार थीं। कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने अपनी मां को उम्मीदवार बनाया था। जाहिर है इनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा और साख दांव पर लगा हुआ था। चुनाव से ठीक पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राम राजवाड़े,भाजपा नेता राजेश तिवारी,भाजपा के कुछ चुनिंदा पदाधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और सीधे जनपद पंचायत के सीईओ के चेंबर की ओर रुख किया। चेंबर में सीईओ के साथ बैठने के बाद वे बाहर निकले। जैसे ही सीईओ के चेंबर से मंत्री के पति, भाजपा नेता राजेश तिवारी व पदाधिकारी बाहर आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी करने लगे और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध के बीच मौके पर मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता जवाब में नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते माहौल बिगड़ने लगा और झुमा झटकी शुरू हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के ठीक पहले सीईओ चेंबर में सीईओ से मिलकर वापस लौटे मंत्री के पति ठाकुर राम राजवाड़े पर अपना गुस्सा उतारा और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो पाया।
क्या पूर्व मंडल अध्यक्ष का विरोध पनप रहा भाजपा में?
पूर्व मंडल अध्यक्ष को लेकर भाजपा के अंदर खाने में एक विरोध सुलग रहा है जो विरोध धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है यह भाजपा के ऐसे नेता हैं जो अपने पास के लोगों को ही आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं अपने सामने, इस वजह से वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के आंखों की किरकिरी बन गए हैं, जनपद चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला भाजपा समर्थित या बीजेपी से जुड़े जो जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे उन्हें वह हराने में लगे हुए थे और उसके जगह वह कई निर्दलीय प्रत्याशी भी खड़ा कर रहे थे, ताकि कोई भी उपाध्यक्ष का दावेदार उनके सामने न बन सके ऐसा सूत्रों का दावा है।
बस के कंडक्टर से नेता बने पूर्व मंडल अध्यक्ष बने रहते हैं सुर्खियों में
पूर्व मंडल अध्यक्ष की नेतागिरी बस कंडक्टर से शुरू हुई थी जो अब पार्टी के अंदर अंदरूनी कलह पैदा करने लगी है भाजपा के अधिकांश लोग इनसे खफा चल रहे हैं क्योंकि इनके कार्य प्रणाली ही भाजपा के लोगों को जोड़ने की नहीं बीजेपी में तोड़ने की है हो रही है, अगले विधानसभा में ऐसा अनुमान लगाया जा रहे हैं कि यदि यह रह गए तो भाजपा को यह विधानसभा जरूर हरा देंगे, क्योंकि इनके चक्कर में बाकी कर्मठ कार्यकर्ता दूर हो जाएंगे।
भाजपाई घटना के बाद पहुंचे थाने
इस घटना के बाद भाजपा के पदाधिकारी सीधे थाने पहुंचे व घटना की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के पति ठाकुर राम राजवाड़े ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या पूर्व मंडल अध्यक्ष अपनी 75 वर्षीय मां को उपाध्यक्ष बनाने के बाद खुद बैठेंगे जनपद पंचायत कार्यालय में?
सूत्रों की मामने तो पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी की 75 वर्षीय मां उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या उनकी मां इस उम्र में उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगी या राजेश तिवारी कुर्सी संभालेंगे। यदि राजेश तिवारी जनपद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान होगा यह भी लोगों का कहना है।
आरोपी प्रवृत्ति के धान खरीदी प्रभारी को भी इन्हीं का है संरक्षण:सूत्र
धान खरीदी केंद्र में भी इनका हस्तक्षेप देखने को मिलता है आरोपी प्रवृत्ति के समिति के कर्मचारी व प्रभारी को यह संरक्षण देते हैं और जहां ऐसे लोगों को हटाना चाहिए वहां पर यह घोटालेबाजों को ही प्रभारी बनने के लिए पैरवी भी करते नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें घोटालेबाज व अपराधी प्रवृत्ति के ही लोग पसंद है जिसके लिए यह मंत्री के आगे पीछे भी घूमते हैं और सूची बनी हुई तबादले की जारी नहीं होने देते हैं।
पूर्व मंडल अध्यक्ष की वजह से पार्टी की छवि हो रही खराब साथ ही विधानसभा में होगा नुकसान
पूर्व मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली की वजह से भाजपा में अंदरुनी कलह शुरू हो गया है जो अभी से ही दिखने लगा है जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत के चुनाव में यह अंदरूनी कलह खूब देखने को मिला,इन्होंने भाजपा समर्थित लोगों को ही चुनाव हारने की फील्डिंग करते रहे सिर्फ अपने मां को जनपद उपाध्यक्ष बनाने के लिए, यदि यह अपने लिए करते तो समझ में भी आता पर यह अपनी मां के लिए करते नजर आए जो वृद्धि हो चुकी हैं।
अपने ही समर्थित पार्टी के लोगों को हराने का भी इन्होंने किया प्रयास ताकि अपनी मां को बना सके उपाध्यक्ष
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने अपने ही पार्टी के समर्थित लोगों को चुनाव हराने का प्रयास किया यह आरोप लगा है।वह अपनी मां को जनपद उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के लोगों का ही विरोध करने से बाज नहीं आए यह आरोप है। कुल मिलाकर हर पद उन्हें ही चाहिए यह उनकी नीति है यह पार्टी के लोगों का ही कहना है।
अखिर निर्वाचन के दौरान क्यों बैठे थे सीईओ के चेंबर में भाजपा नेता?
सूरजपुर के जनपद पंचायत ओड़गी में जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हो गया। चुनाव से ठीक पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राम राजवाड़े भाजपा नेताओं के साथ जनपद पंचायत सीईओ के चेंबर में गए थे। चेंबर से निकलने के बाद बाहर खड़े कांग्रेस नेताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए। इसी बीच बात बढ़ गई और दोनों ओर से जमकर लात घुसे चलने लगे। मंत्री पति ठाकुर राजवाड़े की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। पिटाई के चलते उनका कुर्ता फट गया। मंत्री पति ने नित्यानंद तिवारी पर उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलवाकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है पर विवाद की असली वजह तो सीईओ के चेंबर में बैठना ही प्रत्यक्ष सदस्यों का कहना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur