Breaking News

पुणे@तेंदुए के हमले का नहीं हत्या का मामला है

Share

सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी हैरान
पुणे,05 मार्च 2025 (ए)।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुका में एक 51 साल की महिला की कथित तेंदुए के हमले में मौत की खबर सामने आई थी। दौंड के कडेथान गांव की निवासी लताबाई धावड़े की मौत के इस मामले में तीन महीने बाद जो खुलासा हुआ वह हैरान करने वाला था। पुलिस ने पाया है कि वास्तव में लताबाई की हत्या उसके भतीजे ने की थी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भतीजे अनिल धावड़े को उसकी हत्या और इसे गलत तरीके से जानवर के हमले की घटना के रूप में पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि धावड़े के अलावा यवत पुलिस ने लताबाई धावड़े की हत्या के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया, महिला 8 दिसंबर 2024 को गन्ने के खेतों के पास मृत पाई गई थी। उसके सिर पर चोट के निशान और उसके भतीजे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि महिला की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। हालांकि, वन विभाग इस बात से सहमत नहीं था। जांच के दौरान महिला के स्वाब को नागपुर स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि उसकी मौत किसी जानवर के हमले में नहीं हुई।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply