Breaking News

अलीगढ़@ युवती ने दुल्हन को कमरे में ले जाकर कर दिया ऐसा काम…

Share

बोली-मेरी गोद भराई हो गई थी,और ये किसी और से शादी करने जा रही थी…
अलीगढ़,03 मार्च 2025 (ए)।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।. गांधीपार्क क्षेत्र के एक होटल में रिंग सेरेमनी चल रही थी। इसी बीच एक युवती आई और होने वाली दुल्हन को स्टेज से खींचकर एक कमरे में ले गई। फिर दोनों कमरे में कई देर तक बाहर नहीं निकले। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला. कुछ देर बाद दोनों बाहर आए. जिसके बाद अंदर हुए घटनाक्रम को जानकार सभी हैरान रह गए। नतीजन दूल्हे ने ये रिश्ता ही तोड़ दिया।
दरअसल,दोनों युवतियों में समलैंगिक संबंध था। लेकिन दुल्हन इस संबंध से इनकार कर रही थी। फिर युवती ने सबूत दिखाए तो परिजनों के होश उड़ गए। पहले तो जब युवती ने इस संबंध के बारे में बताया तब परिजनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि सबूत देखने के बाद परिजनों ने युवती को कमरे में बंद कर दिया।


Share

Check Also

भोपाल@मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Share भोपाल,21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को …

Leave a Reply