Breaking News

नई दिल्ली@ यूपी की शहजादी खान को दे दी गई यूएई में फांसी

Share

मौत की मिली थी सजा…
हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी…
नई दिल्ली,03 मार्च 2025 (ए)।
यूपी की महिला शहजादी खान को यूएई में फांसी की सजा पर मुहर लग गई है। दिल्ली हाईकोर्ट को मामले कीसुनवाई के दौरान खुद विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने कोर्ट को बताया कि शहजादी खान को विगत 15 फरवरी को फांसी दे दी गई थी। केंद्र सरकार ने कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा कि अब यूपी की शहजादी खान का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होना है।
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को जवाब देते हुए बताया कि यूएई में भारतीय दूतावास को 28 फरवरी को जानकारी दी गई कि शहजादी की मौत की सजा यूएई के कानूनों और नियमों के मुताबिक को दी गई है। इस पर जस्टिस सचिन दत्ता ने इस घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कोर्ट में एएसजी जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि अब यह मामला खत्म हो चुका है। शहजादी को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई थी, उनके सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया 5 मार्च को होगी।


Share

Check Also

भोपाल@मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Share भोपाल,21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को …

Leave a Reply