Breaking News

बिलासपुर,@हाईकोर्ट के नोटिस का भिलाई कमिश्नर ने नहीं दिया जवाब; न्यायधीश ने लगाई फटकार

Share


बिलासपुर, 02 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के कमिश्नर राजीव कुमार पांडेय को एक मामले में नोटिस का जवाब न देने और ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने आयुक्त से पूछा कि नोटिस के बावजूद अदालत में क्यों नहीं पहुंचे। इस पर पांडेय ने जानकारी न होने का हवाला देते हुए माफी मांगी। हालांकि, कोर्ट ने बाद में इस मामले को निराकृत कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply