Breaking News

जगदलपुर@ मनमाने ढंग से पैसे काटना बैंक को पड़ा भारी

Share

उपभोक्ता आयोग ने ठोंका जुर्माना
जगदलपुर,26 फरवरी 2025 (ए)।
एक्सिस बैंक को मनमाने ढंग से खाते से पैसे काटना महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने मंगलवार को एक प्रकरण में एक्सिस बैंक जगदलपुर को आवेदिका को उसके खाते से काटी गई लगभग 15 हज़ार रुपए की राशि वापस अदा किया जाने एवं मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हज़ार रुपए दिए जाने का आदेश पारित किया गया है।जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जायसवाल और सदस्य आलोक कुमार दुबे की संयुक्त खंडपीठ द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है। इस मामले में आवेदिका की तरफ से पैरवी अधिवक्ता साकेत दुबे कर रहे थे।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply