Breaking News

हजारीबाग,@ शिवरात्रि पर झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों में झड़प

Share

भीड़ ने पथराव के बाद कई वाहनों में लगाई आग
हजारीबाग,26 फरवरी २०२५(ए)।
झारखंड के हजारीबाग में शिवरात्रि पर झंडा और चोंगा लगाने को लेकर दो समुदायों में भीषण झड़प हो गई। इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक पर दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है जिसके बाद भीड़ ने दो मोटरसाइकिल, एक गाड़ी, एक टेंपो और विभिन्न वाहनों में आग लगा दी। झड़प में कुछ लोगों को चोट पहुंची है। घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसके कारण दोनों समुदाय में भीषण झड़प हो गई। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में उद्योग सक्रिय भागीदारी करे : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रमुख …

Leave a Reply