सूरजपुर,25 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद सूरजपुर में उपाध्यक्ष का चुनाव कराने हेतु प्रदेश संगठन के द्वारा सरगुजा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बिकेश केसरी को पर्यवेक्षक बनाया है। जो शीघ्र ही पार्षद दल की बैठक लेकर उपाध्यक्ष का नाम तय करेंगे। नपा सूरजपुर में भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षद, और दो निर्दलीय भाजपा के शामिल होने के पश्चात 10 पार्षद 6 कांग्रेस व 2 निर्दलीय पार्षद हैं। नपा उपाध्यक्ष के बहुमत के लिए 10 पार्षदों का होना आवश्यक है। जो 2 निर्दलीय के शामिल है होने से पूर्ण हो चुका है भाजपा के पर्यवेक्षक अम्बिकेश केसरी सरगुजा जिले में जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष के दायित्वों के साथ उनके पास लोकसभा विधानसभा चुनाव संचालन का अनुभव है। ऐसी स्थिति में श्री केसरी को पर्यवेक्षक का दायित्व देकर नपा सूरजपुर में उपाध्यक्ष भाजपा का बनाने उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सूरजपुर में उपाध्यक्ष का चुनाव हमेशा सुर्खियों में रहा है। सबकी नजर इस पर रहती है। लिहाजा उपाध्यक्ष कौन होगा, इस पर शहर में चर्चा जोरों से चल रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur