संडे को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रयागराज,23 फरवरी 2025 (ए)। महाकुंभ 2025 के 42वें दिन रविवार (23 फरवरी 2025) को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। संगम नोज से लेकर पूरे मेलाक्षेत्र में तीर्थयात्रियों का तांता लगा है। प्रयागराज की सड़कों पर 25 किलोमीटर तक लंबा जाम है। रीवा, वाराणसी और कानपुर सहित अन्य रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतार है। अवकाश के चलते रात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। सुबह से प्रयागराज शहर और हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालुओं के वाहन संगम से 10 किलोमीटर पहले रोके जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को वहां से पैदल ही घाटों तक पहुंचना पड़ रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur