Breaking News

नई दिल्ली@ लोगों को 3-3 हजार रुपये बांट रहे

Share

केजरीवाल ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना
नई दिल्ली,02 फ रवरी 2025 (ए)।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज मुझे झुग्गियों से बहुत सारे फोन आए हैं, उनकी (भाजपा) पार्टी घर-घर जाकर लोगों से कह रही है – 3000 रुपये ले लो और चुनाव आयोग घर आकर वोटिंग करवा देगा। यह सुनकर मैं चौंक गया। यह आपको फंसाने की साजिश है। मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात मुझे नींद नहीं आई। मेरा सुझाव है कि आप इस जाल में न फंसें, नहीं तो अगर आपने उन्हें वोट दिया और अपनी उंगली पर स्याही लगवाई तो वे आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको गिरफ्तार कर लेंगे। अगर वे आपको मुफ्त में पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन उन्हें वोट न दें। अगर गलती से भी भाजपा की सरकार आ गई तो वे (भाजपा) झुग्गियों को हटा देंगे। मुंबई में उन्होंने धारावी, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी को अपने एक दोस्त को दे दिया है।
दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर शुरू हो गया है। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। केंद्र सरकार ने मिडल क्लास को बजट में राहत देकर एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश की है, इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आज दिल्ली में पीएम मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित किया।


Share

Check Also

भोपाल@मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Share भोपाल,21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को …

Leave a Reply